1.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -सीता बहुत मेहनत करता है।
Answer
सीता बहुत मेहनत करती है।
2.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -आपका उत्तर मुझ से अच्छा है।
Answer
आपका उत्तर मेरे उत्तर से अच्छा है।
3.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -मैंने बहते हुए पत्ते को देखा।
Answer
मैंने पत्ते को बहते हुए देखा।
4.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -बच्चे को काटकर फल दो।
Answer
बच्चे को फल काटकर दो।
5.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -शीतल आम का रस पीजिए।
Answer
आम का शीतल रस पीजिए।
6.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -किसी और दूसरे व्यक्ति से मिलिए।
Answer
किसी और से मिलिए।
7.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -माँ दही जमा रही है।
Answer
माँ दूध जमा रही है।
8.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -धोबी ने अच्छे कपड़े धोए।
Answer
धोबी ने कपड़े अच्छे धोए।
9.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -दवा रोग को समूल से नष्ट करती है।
Answer
दवा रोग को समूल नष्ट करती है।
10.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -कालचक्र के पहिए से बचना संभव नहीं है।
Answer
कालचक्र से बचना संभव नहीं है।
11.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -विख्यात आतंकवादी मारा गया।
Answer
कुख्यात आतंकवादी मारा गया।
12.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
Answer
मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
13.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -वे पुराने कपड़े के व्यापारी हैं।
Answer
वे कपड़े के पुराने व्यापारी हैं।
14.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -मैं प्रातः काल के समय पढ़ता हूँ।
Answer
मैं प्रातः काल पढ़ता हूँ।
15.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -जो भी हो, लौट आए।
Answer
जो भी गया हो, लौट आए।
16.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -वहाँ सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे।
Answer
वहाँ सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे।
17.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -एक खाने की थाली लगाओ।
Answer
खाने की एक थाली लगाओ।
18.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -वह सकुशलतापूर्वक पहुँच गया।
Answer
वह कुशलतापूर्वक पहुँच गया।
19.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -कई वर्षों तक भारत के गले में गुलामी की बेड़ियाँ पड़ी रहीं।
Answer
कई वर्षों तक भारत के पैरों में गुलामी की बेड़ियाँ पड़ी रहीं।
20.वाक्य का शुद्ध रूप बतायें -यहाँ पठित लोग रहते हैं।
Answer
यहाँ शिक्षित लोग रहते हैं।
Remember it for exam day
The FlashGyan app schedules these cards with spaced repetition so you revise them right before you forget.
